More
    Homeप्रदेशपुलिस नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलवादी मारे गये

    पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलवादी मारे गये

    आनंद ताम्रकार

    बालाघाट १४ जून ;अभी तक ;  जिले में आज सुबह हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलवादियों के मारे जाने की जानकारी मिली है मारे गए नक्सलियों में 3 महिला तथा  पुरुष बताये गये है।

    मुठभेड़ स्थल से ग्रेनेड लांचर, 1 एसएलआर और अन्य हथियार बरामद होने की जानकारी प्राप्त हुई है। सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है तथा और भी नक्सलियों के शव मिलने की संभावना बताई है।

    नक्सली मुठभेड़ बिठली पुलिस चौकी के अंतर्गत पचामा दादर के घने जंगल में हुई है वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर हैं तथा घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रतिक्षित है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img