आशुतोष पुरोहित
खरगोन ९ जून ;अभी तक ; मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंबाडोचर गांव में बकरीद के चलते गौ वंश की कुर्बानी देने के मामले में पुलिस ने 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। चैनपुर पुलिस ने मृत गौवंश के शरीर के अवशेष जब्त कर गौ मांस भी जब्त किया। सनसनीखेज घटना सामने आने से लोगो में आक्रोश है।
गोवंश हत्या की कुर्बानी की जानकारी लगते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 7 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर भीकनगांव न्यायालय में पेश भी कर दिया। न्यायालय ने सभी आरोपीयो को जेल भेज दिया है।
ईद के पर्व के दौरान गोवंश की बलि से लोगो मैं जहाॅ आक्रोश है वही हिन्दू संगठन ने झिरन्या नगर बंद करने का आव्हान कर दिया है।गिरफ्तार आरोपीयो के पास 32 किलो गौवंश मांस, व शरीर के अन्य अवयव भी बरामद किये गये। पुलिस ने पशु चिकित्सक के माध्यम से गौ वंश मांस की पुष्टि की है, इसके अलावा इसका नमूना लेकर प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।
भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी की अंबाडोचर गांव में कुछ लोग किसी जानवार का वध करने ले जा रहे है। सूचना पर टीआई चैनपुर ने पुलिस टीम बनाकर भेजा। आरोपी की घेराबंदी कर पकडा गया। पशु चिकित्सक विभाग से गौ वंश मांस की पुष्टि की है, इसके अलावा इसका नमूना लेकर प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। 7 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय ने जेल भेज दिया।
इधर बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार का कहना है की हिन्दूओ में आक्रोश है। पुलिस ने 7 आरोपी गिरफ्तार कर लिये है। लेकिन प्रतिबंध के बाद गोवंश की कुर्बानी से लोगो में आक्रोश है।
चैनपुर पुलिस ने ग्राम अंबा डोचा में गोवंश की कुर्बानी देने के मामले में सत्तार अंसारी, अमीन अंसारी, इमरान अंसारी, जब्बार अंसारी, तनवीर अंसारी ,अकबर अंसारी और रईस अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 32 किलो गौवंश मांस, व शरीर के अन्य अवयव भी बरामद किये गये।
घटना से नाराज हिंदू संगठनों ने सोमवार को चैनपुर (झिरनिया) को बंद रखने का आह्वान किया है।
उन्होंने आज चैनपुर पुलिस को ज्ञापन सौंप कर गोवंश मांस के धंधे से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की भी मांग की।


