छिंदवाड़ा से महेश चांडक
छिंदवाड़ा ११ अप्रैल ;अभी तक ; पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ आज से 4 दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया है
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ई वि एम पर कहा कि बड़े बड़े देशों के पास ई वि एम नहीं रहने के बाद भी ई वि एम के पास नहीं जाते क्योंकि भी जानते है कि ई वि एम को मैनिपुलेट किया जा सकता है अहमदाबाद राष्ट्रीय अधिवेशन मैं कांग्रेस मैं बड़े बदलाव को लेकर कहा कि संगठन को कैसे नया रूप दिया जाए इस पर जोर दिया गया
यहाँ वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में लेंगे भाग, 12 अप्रैल को सिमरिया धाम पहुंचकर पूजा पाठ करेंगे साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों मैं शामिल होंगे


