दीपक शर्मा
पन्ना १५ फरवरी ;अभी तक ; प्रदेश सरकार के मुखिया माफियाओ पर कड़ी कार्यवाही करने का ढिढोंरा पीट रहे है, लेकिन पन्ना जिले में सभी प्रकार के माफिया खुलेआम ताडंव मचाये हुए है, रेत माफिया, पत्थर, माफिया, भू माफिया, शिक्षा माफिया, का बोलबाला है, कोई कुछ भी कर रहा है, पन्ना जिला प्रशासन के द्वारा संबंधित माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे उनके होसले बुलंद है, तथा उन माफियाओं को सत्ताधारी दल के जन प्रतिनिधियों का भी संरक्षण मिल रहा है। इसी लिए पन्ना जिला माफियाओं का गढ़ बनता जा रहा है।
इसी प्रकार का मामला अजयगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बरौली (खरौनी पुरवा) से सामने आया है जहाँ पर छतरपुर जिले के एक माफिया के द्वारा अवैध तरीके से क्रेसर लगाकर पहाड़ो मे वर्षो से उतखनन किया जा रहा है और कोई भी प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नही की है। ग्रामीणों द्वारा पिछले 3-4 वर्षो से अवैध संचालित क्रेसर की शिकायत लगातार की है। लेकिन उसके बावजूद माफिया का गठजोड़ इतना मजबूत है की अधिकारियो द्वारा जाँच का हवाला देकर मामले को लीपा पोती कर ठन्डे बस्ते मे रख देते है।
जब पत्रकारो की टीम बरौली गाँव पहुंची और ग्रामीणों से मुलाक़ात की तब ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी आप बीती बताई ग्रामीणों का आरोप है की पिछले 3-4 वर्षो से लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है हम लोगो दहशत मे है पत्थरो की चट्टानों मे ब्लास्टिंग की जाती है जिससे पत्थर हमारे घरों मे गिरते है जो हमें खतरा है पिछले वर्ष एक लड़की की शादी हो रही थी और मंडप के नीचे कार्यक्रम चल रहा है तभी क्रेसर वालो ने बिलास्टिंग की थी जिससे पत्थर मंडप के पास गिरा था जिससे लोग बाल बाल बचे थे नहीं तो काल के गाल मे समा जाते।
ग्रामीणों के द्वारा तहसीलदार से लेकर कलेक्टर व पूर्व मे प्रदेश के खनिज मंत्री से भी कई बार शिकायत कर चुके है जहाँ तक ग्राम पंचायत के प्रस्ताव रजिस्टर मे शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की गई है लेकिन माफिया के खिलाफ कोई सख्त कार्यवाही नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है की अगर अब कोई व्यक्ति कही शिकायत करने जाता है तो क्रेसर संचालक माफिया के द्वारा झूठे मुक़दमे दर्ज कराने व मार पीट करने की धमकियां दी जाती है।


