टीकमगढ़ 1मार्च ‘अभी तक ‘जिले के मोहनगढ़ विद्युत वितरण केंद्र के, शनिवार को उन तमाम उपभोक्ताओं की सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही की गई जिन्होंने पिछले कई महीनों सेअपने बिजली बिल का भुगतान जमा नहीं किया था!
उक्त क्षेत्र के सहायक यंत्री नितिन वाथम ने बताया कि वकायादार उपभोक्ताओं को लिखित और मौखिक रूप से कई बार बिल जमा करने हेतुक्रमशः स्मरण पत्र और आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने विभाग की अपील को हर बार अनदेखा किया!उन्होंने बताया कि इसलिए आज 40 हज़ार पांच सौ के वकायादार विहार के बिरेन मंखुशी, 17 हज़ार से अधिक के देनदार मोहनगढ़ के किशन यादव, पड़वार के काशीराम यादव, जिन पर विद्युत वितरण कम्पनी के डेढ़ लाख रूपये से अधिक वकाया था उन लोंगो के दो पहिया वाहन और अन्य सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही की गयी! सहायक यंत्री बाथम ने बताया कि उक्त अभियान अधीक्षण यंत्री अभियंता सरोज त्रिपाठी और कार्यपालन यंत्री नवीन कुमार के मार्गदर्शन मे चलाया गया!उन्होंने बताया कि वकायादारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, इसलिए सब इंजीनियर बाथम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय पर अपने बिलों का भुगतान करें!


