More
    Homeप्रदेशबेकाबू बोलेरो कैमोर पहाड़ के खाई में गिरी, 4 श्रद्धालु युवको की...

    बेकाबू बोलेरो कैमोर पहाड़ के खाई में गिरी, 4 श्रद्धालु युवको की दर्दनांक मौत, 9 घायल

    एस पी वर्मा
    सिंगरौली १७ फरवरी ;अभी तक ;   जयंत से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो वाहन रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे सीधी जिले के अमिलिया मार्ग स्थित कैमोर पहाड़ के कोदौरा में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
                                    जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सीधी जिले की सीमा पर स्थित कैमोर मूड़ा पहाड़ के सुनसान इलाके में हुई। बोलेरो की तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में गिर गया। बोलेरो में कुल 13 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही हादसे की जानकारी देर रात मिली। लेकिन सुबह लगभग 5 बजे स्थानीय लोगों को घटना की सूचना मिली। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया गया और घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल सीधी के रवाना किया गया। जहां घायलों को नेहरू चिकित्सालय जयंत के रेफर कर दिया गया। वही 3 शव को जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के जैतपुर पहुंचा। वही देर शाम एक मृतक का शव उसके गृह ग्राम तियरा पहुंचा है। जहां मृतको का पूरा परिवार बदहवास हालत में पहुंच गया है।
                                   बताया जाता है कि इस सड़क हादसे में संदीप उर्फ  सोनू साहू उम्र 25 वर्ष पिता प्रहलाद साहू, प्रमोद यादव 26 वर्ष, रमाकांत साहू 26 वर्ष, सुजीत यादव पिता केशचंद यादव तियरा उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई है। वही जबकि नीरज कुमार वैश्य 23 वर्ष कृष्णा वैश्य 26 वर्ष पिता श्याम बिहारी वैश्य जयंत, प्रदीप साहू पिता रामप्रताप साहू, कृष्णा साहू पिता छद्धारीलाल साहू, चालक प्रदीप साहू  अन्य घायल हैं।
    ०००००
    स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने की थी मदद
                                   जानकारी के मुताबिक उक्त सड़क हादसे के बाद परिजनों को जैसे ही जानकारी मिली पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल स्थिति को संभाला और घायलों को राहत देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में योगदान दिया। प्रशासन मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान कर रहा है और घायलों का उपचार जारी है और पूरे गांव में मातम छा गया है।
    ०००००
    क्रिकेट खेल के प्रेमी थे मृतक
                                  जानकारी के मुताबिक जैतपुर निवासी तीनों एवं तियरा निवासी युवक क्रिकेट खेल प्रेमी थे। रोजाना सुबह जैतपुर निवासी युवक जंयत पुलिस के साथ अभ्यास मैच खेलते थे। घटना के एक दिन पूर्व पुलिस कर्मियों के साथ क्रिकेट भी खेले थे। लेकिन किसे पता था कि अब उनका आखिरी मैच है। जैतपुर निवासी उक्त युवको की दर्दनांक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वही शोकसंवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा हुआ है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img