महावीर अग्रवाल
मंदसौर २६ मई ;अभी तक ; भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का 122 वें एपिसोड बूथ पर रहने वाले वरिष्ठजनों एवं बूथ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थित में सुना गया। भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिले के अधिकांश बूथों पर जिला भाजपा द्वारा तय किए गए भाजपा के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर के जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक बूथ पर मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
मन की बात के इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित मंदसौर विधानसभा के रेवास देवड़ा के बूथ क्रमांक 3 पर पहुंचे और भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण किया और संगठन एप्प पर कार्यक्रम को अपलोड किया।
इसी प्रकार ने विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने बूथ क्रमांक 253 कोटडा पर बूथ के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता गणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण किया और संगठन एप्प पर कार्यक्रम को अपलोड किया।
इसी प्रकार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मंदसौर दक्षिण मंडल के बूथ क्रमांक 112 पर मंडल अध्यक्ष विनोद डगवार के साथ बूथ अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण किया और संगठन एप्प पर कार्यक्रम को अपलोड किया।
इसी प्रकार भाजपा पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने भानपुरा मंडल के होटल सिदार्थ बूथ क्रमांक 72 पर बूथ पर निवासरत पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण किया और संगठन एप्प पर कार्यक्रम को अपलोड किया।
इसी प्रकार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने मंदसौर विधानसभा के बूथ क्रमांक 276 नगरी पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम बग्गड सहित बूथ पर निवासरत पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण किया और संगठन एप्प पर कार्यक्रम को अपलोड किया।
इसी प्रकार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत ने मंदसौर के बूथ क्रमांक 141 खानपुरा पर क्षेत्रीय पार्षद बब्बू पमनानी एंव बूथ पर निवासरत पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण किया और संगठन एप्प पर कार्यक्रम को अपलोड किया।
इसी प्रकार नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने वार्ड क्रमांक 07 के बूथ पर मंडल मंत्री आरती दवे के निवास पर साथी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण किया और संगठन एप्प पर कार्यक्रम को अपलोड किया।
इसी प्रकार जिला पदाधिकारीगण, मोर्चा पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष गण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण निर्धारित बूथ पर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण किया और संगठन एप्प पर कार्यक्रम को अपलोड किया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।


