महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १७ ;तक ; इनरव्हील क्लब मंदसौर द्वारा स्थानीय गांधी चौराहा पर निर्धन व जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था करने वाले सेवा बैंक 500 लीटर डीप फ्रीजर क्लब सदस्या रानी राठौड़, आरती जैन और सानिध्य गवरिया के सौजन्य से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री विपिन जैन, पत्रकार ब्रजेश जोशी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली, उद्योगपति प्रमोद कीमती, चिकित्सक डॉ. के.एल. राठौर, भाजपा नेता नरेश चंदवानी, राकेश गवरिया, सेवा बैंक संचालक सुनील बंसल आदि उपस्थित थे।
सांसद श्री गुप्ता ने इनरव्हील क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय नारी घर से बाहर निकलकर सेवा कार्य कर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। आज महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है। इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंदों के भोजन की चिंता कर अपनी संवेदना को दर्शाया है जो अनुकरणीय है।
विधायक श्री जैन ने कहा कि महिलाओं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। सेवा का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। महिलाएं संगठन के माध्यम से रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ सेवा के कार्य को भी बखूबी निभा रही है।
स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब अध्यक्ष शर्मिला बसेर ने कहा शहर में कोई गरीब निशक्त भूखा नहीं सोए इसी उद्देश्य से सुनील जी बंसल ने जो सेवा बैंक शुरू किया है और सभी को खाना वितरित करते हैं यह सच्ची मानवीय सेवा है। उनके इस सेवा कार्य के लिये बहुत-बहुत साधुवाद है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में खाना खराब न हो और वह अच्छे से सहेज कर परोसा जाए इस उद्देश्य से क्लब ने सदस्यों के सहयोग से डीप फ्रीजर दिया ।
सेवा बैंक अध्यक्ष सुनील बंसल ने कहा कि गांधी चौराहा पर करीब 8 वर्षों से दरिद्र नारायणों को भोजन कराया जा रहा है। प्रतिदिन 150 से 200 लोग भोजन करते है जिसमें समाजसेवियों का सहयोग प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष इंदू पंचोली, बिन्नू कीमती, प्रीती छाबड़ा, आईएसओ अंजना पटेल, किरण भामावत, मेजर उषा, शशि झलोया आदि सदस्याएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्रीति छाबड़ा ने किया एवं आभार क्लब सचिव सोनिया खमेसरा द्वारा व्यक्त किया गया है।