More
    Homeप्रदेशभारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मंदसौर और समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली के...

    भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मंदसौर और समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में कुष्ठ रोगी माताओं, भाइयों बहनों के लिए किया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 20 फरवरी ;अभी तक ;   समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली द्वारा समस्त रोगियों का पंजीकरण करके उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया | रोगियों का रक्त चाप, मधुमेह, कुष्ठ रोगी भाई-बहनों के घावों की साफ सफाई, महरम पट्टी, लघु शल्य क्रिया एवं आधुनिक तकनीक से खून की जाँच भी की गई। इसके अतिरिक्त अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, दवाइयां, इंजेक्शन, महिलाओं के लिए निशुल्क सेनेटरी पेड्स, सहायक उपकरण भी वितरित किये गये।
    सयुक्त कलेक्टर/ मानसेवी सचिव श्री राहुल चोहान द्वारा कलेक्टर श्रीमति अदिती गर्ग की और से समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली की पूरी टीम का निशुल्क शिविर आयोजन में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img