महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १९ फरवरी ;अभी तक ; संपूर्ण मंदसौर जिला साहित्य एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से भरा हुआ है तथा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इनका पोषण होता रहता है किंतु गीत-संगीत से जुड़ा एक भी कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर का, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजस्थान के प्रतापगढ़ एवं चित्तौड़ जिले में नहीं होता है। इसलिए मंदसौर जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक मंत्रालय एवं स्थानीय लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक अखिल भारतीय स्तर का संगीत समारोह आयोजित किया जाना चाहिए ताकि मालवा निमाड़ अंचल सहित निकटतम राजस्थान के कुछ जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा एवं गीत संगीत से जुड़ी हुई प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए शिक्षाविद् रमेशचन्द्र चन्द्रे ने कहा कि स्थानीय संगीत महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति एवं इस क्षेत्र के दोनों सांसद, विधायक तथा उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रयासों से सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा पर्याप्त अनुदान प्राप्त हो सकेगा क्योंकि सांस्कृतिक मंत्रालय के पास इस प्रकार के आयोजन करने लिए राशि आवंटित करने का प्रावधान है। यदि वर्ष भर में एक कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर गीत संगीत का होता है तो इससे मंदसौर नगर का नाम मालवा निमाड़ अंचल सहित आसपास के सभी क्षेत्र में रोशन होगा।
स्थानीय संगीत महाविद्यालय की जन भागीदारी एवं नगर के सक्षम वर्ग को इस दिशा में अवश्य प्रयास करना चाहिए।
स्थानीय संगीत महाविद्यालय की जन भागीदारी एवं नगर के सक्षम वर्ग को इस दिशा में अवश्य प्रयास करना चाहिए।


