More
    Homeप्रदेशमध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने आनंद कुमार तिवारी 

    मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने आनंद कुमार तिवारी 

    अरुण त्रिपाठी
    रतलाम ,02 फरवरी ;अभी तक ;   जिला एवं सत्र न्यायालय रतलाम में मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के निर्वाचन में आनंद कुमार तिवारी को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया| संघ चुनाव की प्रक्रिया रविवार को निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई | इसमें न्यायिक कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ साथी को अध्यक्ष की कमान सौंपी|
    आनंद कुमार तिवारी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप योगी, मुकेश व्यास,कुलदीप शर्मा, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल बामनिया,अरविंद रावत, संजय तनपुरे, दीपक भालसे, राहुल गोड़, सतीश शर्मा,पुष्पेंद्र, शिरिष शुक्ला, ओम प्रकाश गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी उपशासनिक अधिकारी एवं समस्त न्यायिक कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है|

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img