More
    Homeप्रदेशमहाराजा छत्रसाल स्टेडियम की संचालन समिति का गठन

    महाराजा छत्रसाल स्टेडियम की संचालन समिति का गठन

    दीपक शर्मा

    पन्ना १२ फरवरी ;अभी तक ;  जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संचालन समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा के निर्देशन अनुसार खेल अधिकारी एवं एसडीओपी एसपी सिंह बघेल द्वारा संचालन समिति गठित की गई है, उक्त समिति में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह परमार को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, .

    मैदान व्यवस्था देखरेख समिति के लिए अमर बहादुर सिंह, शिव कुमार मिश्रा, मनीष शर्मा, खेल शिक्षक राज कुमार रिछारिया को शामिल किया गया हैं। उक्त समिति छत्रसाल स्टेडियम की खेल एवं अन्य गतिविधियां का संचालन एवं संधारण करेगी। ज्ञात हो कि खेल अधिकारी एसडीओपी एस पी सिंह बघेल द्वारा छत्रसाल स्टेडियम जो कचरे के रूप मे तब्दील था, उसे बेहतर बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा वह लगातार खेल मैदान को बेहतर बनाने की दिशा मे कार्य कर रहे है। जिसके लिए नगर के खिलाड़ीयो द्वारा बधाई दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img