दीपक शर्मा
पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक ; नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी द्वारा बोर्ड परिक्षाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई तथा जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यो को आवश्यक निर्देश दिये, उन्होने हाई स्कूल एवं हायर सेकेन्ड्री के परीक्षा परिणाम बेहरत करने के लिए जोर दिया तथा कहा कि विगत वर्ष हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम आये थे, इस बार हमें बेहरत परिणाम बनाने की दिशा में काम करना है।
उन्होने कहा कि सभी प्राचार्यो को अपनी अपनी संस्थाओं मे पत्येक बच्चे की स्थिती से अवगत हो कर उसे तैयार करना है। इस वर्ष परीक्षा का परिणाम को लेकर सभी प्राचार्य एवं शिक्षको को छात्रो के साथ उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करना है। शालाओं से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले छात्रो की जानकारी संस्था प्रधान के पास होना चाहीए तथा इस बात से संबंधित छात्र के अभीभावक को अवगत कराना चाहीए। कमजोर छात्रो की सप्ताहिक मानिटिरिंग की जानी चाहीए, जिससे उसके कार्य मे सुधार हो सकें। उन्होने कहा कि शिक्षक का सम्मान समाज में इसी लिए होता है कि शिक्षक छात्रो का भविष्य गड़ता है। उक्त बैठक में अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से सहायक संचालक अमित जैन, परियोजना समन्वयक अजय गुप्ता, प्राचार्य भारतीय श्रीवास्वत, विभूति मोहन पटैरिया, भानू प्रकाश खरे, पुष्पराज सिंह परमार आदि।


