More
    Homeप्रदेशमुम्‍बई सेंट्रल-नई दिल्‍ली दुरंतो एक्सप्रेस के टर्मिनल स्‍टेशन में परिवर्तन

    मुम्‍बई सेंट्रल-नई दिल्‍ली दुरंतो एक्सप्रेस के टर्मिनल स्‍टेशन में परिवर्तन

    महावीर अग्रवाल
        मंदसौर 19 जून ;अभी तक ;   ट्रेन संख्या 22209/22210 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के टर्मिनल को नई दिल्ली स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।
               खेमराज मीना जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल ने बताया कि18 अगस्त 2025 से मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, नई दिल्ली के बजाय हजरत निजामुद्दीन पर टर्मिनेट होगी। इसी तरह, 19 अगस्त, 2025 से ट्रेन संख्या 22210 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस नई दिल्ली के बजाय 22.20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्‍थान करेगी।
    उपर्युक्‍त ट्रेन के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img