आनंद ताम्रकार
बालाघाट एक मार्च ;अभी तक ; मुख्यमंत्री डाक्टर श्री मोहन यादव ने आज बालाघाट जिला मुख्यालय के रेंजर कॉलेज मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा की प्रदेश में धान उत्पादक किसानों को अब 4000 रुपये हेक्टेयर के मान से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
उन्होने यह भी कहा की प्रदेश में 2600 रुपये प्रति क्विंटल गेहुं खरीदने का निर्णय पहले लिया जा चुका है गेहूं उत्पादक किसानों के साथ धान उत्पादक किसानों के घर में भी खुशहाली लाने के शासन प्रतिबद्ध है।
प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के संबंध में उन्होंने कहा की आगामी 5 वर्षों में 2 लाख 70 हजार युवाओं को सरकारी पदों पर भर्ती की जायेगी अभी 1 लाख शासकीय पदों पर भर्ती किये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसान सम्मेलन एवं दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह में किसानों की सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने यहां हॉकी खिलाड़ियों के लिये 7.26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का लोकार्पण किया विद्यार्थियों के लिये 4 सीएम राईज स्कूलों का लोकार्पण एवं 264.42 करोड रूपये के 78 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 61.93 करोड़ रुपये के 29 विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया।
मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा की प्रदेश में आतंक और भय फैलाने वाले नक्सलियों के लिये कोई स्थान नही है समूचे देश से नक्सलवादियों की जडे खत्म करने के लिये केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की विशेष निगरानी में नक्सल उन्मूलन मिशन 2026 पर लगतार कार्य चल रहा है हमारे राज्य में ऐसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा।
प्रदेश में नक्सलियों को पनाह नहीं लेने दिया जायेगा।
बालाघाट जिले में नक्सल उन्मूलन के लिये पुलिस बल द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा लाखों रुपये के इनामी नक्सलियों को हमारे पुलिस जवानों द्वारा मार गिराया गया है नक्सल आत्मसमर्पण नीति के संबंध में कहा की आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिये एक विशेष नीति बनाई गई है की वे विकास के रास्ते पर चलकर मुख्यधारा में उन्हें लाया जा सकें।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल और यूआईडी कार्ड वितरित किये और शिविर में पहुंचकर दिव्यांगजनों से भेट भी की।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा की मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव का जिले में 5वी बार आगमन बडा यादगार रहेगा क्योंकि इस बार उन्होंने जिले में करोड़ों रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है।
उन्होने 1412 दिव्यागों और 1040 वरिष्ट नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान किये है साथ ही पेंशन योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र रेलवे पास और बस पास भी प्रदान किये है जिसके लिये उन्होने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टाल्स का अवलोकन किया तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का अवलोकन कर सराहना की।


