महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १९ अप्रैल ;अभी तक ; मास्टर फ्रेंचाइजी यूसीमास म.प्र. द्वारा यूसीमास का कोर्स करने वाले प्रतिभावान छात्रों को ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान की जाती है। इस ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन 27 अप्रैल को इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में किया जा रहा है। जिसमें मंदसौर के चार प्रतिभावान छात्रों को ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान की जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए यूसीमास कोर्स इंस्ट्रक्टर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रेजुएशन डिग्री यूसीमास में तीन साल का कोर्स पूर्ण करने पर दी जाती है। तीन साल के बाद यूसीमास स्टूडेंट को इंटरनेशनल ग्रेडिंग एग्जाम उत्तीर्ण करना होती है। इस एग्जाम में उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। मंदसौर से चार छात्र भव्या डालवानी, प्रखर मण्डवारिया, रणवीर चंदवानी, वेदांशी मण्डवारिया को यह ग्रेजुएशन डिग्री, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर इंदौर में सम्मानित किया जाएगा। जो मंदसौर के लिये गर्व की बात है। यह चारों छात्र यूसीमास कोर्स इंस्ट्रक्टर नरेन्द्र कुमार से नियमित रूप से यूसीमास की प्रैक्टिस कर रहे है।
नरेन्द्र कुमार ने बताया कि मंदसौर से अभी तक 250 छात्र ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर चुके है। इन छात्रों को इस डिग्री का लाभ उनकी उज्जवल भविष्य के लिये काफी उपयोगी साबित हुई है।


