More
    Homeप्रदेशरतलाम मंडल के दो कर्मचारियों सहित पश्चिम रेलवे के 14 कर्मचारियों को...

    रतलाम मंडल के दो कर्मचारियों सहित पश्चिम रेलवे के 14 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार

    महावीर अग्रवाल
       मंदसौर 19 जून ;अभी तक ;   महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र ने पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मुंबई में   रतलाम मंडल के दो कर्मचारियों सहित कुल 14 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
                                       खेमराज मीना जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल ने बताया कि इन कर्मचारियों को मई 2025 माह के दौरान ड्यूटी में उनकी सतर्कता और अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनके योगदान से सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित हो सका। पश्चिम रेलवे के जिन 14 कर्मचारियों को सम्‍मानित किया गया है उनमें रतलाम मंडल के श्री राकेश कुमार पाण्‍डेय- लोको पायलेट गुड्स/रतलाम एवं श्री प्रकाश मिश्रा-ट्रैक मेंटेनर-III  सहित वडोदरा मंडल से 4, भावनगर मंडल से 3, मुंबई सेंट्रल एवं अहमदाबाद मंडल से 2-2 तथा राजकोट मंडल से 1 कर्मचारी शामिल हैं।
                                      महाप्रबंधक श्री मिश्र ने पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना की और कहा कि वे सभी के लिए अनुकरणीय आदर्श हैं। कर्मचारियों ने संरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रेल और ट्रैक फ्रैक्चर का पता लगाना, ब्रेक बाइंडिंग या ट्रेन में लटकती वस्तुओं का पता लगाना, अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाना, जेनरेटर कार में पाए गए धुएं को बुझाना आदि में योगदान देकर ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने में बहुत उत्साह और प्रतिबद्धता दिखाई।
    पश्चिम रेलवे को इन सभी कर्मचारियों पर गर्व है जिन्होंने अपनी त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने में मदद की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img