More
    Homeप्रदेशरफ्तार जेके सीमेंट ट्राला की क्रॉसिंग करते समय 2 मोटर साइकिल की...

    रफ्तार जेके सीमेंट ट्राला की क्रॉसिंग करते समय 2 मोटर साइकिल की आमने सामने भिड़ंत, एक की हालत गंभीर

    दीपक शर्मा
    अमानगंज १५ मई ;अभी तक ;   आज फिर जेके सीमेंट के ट्रांसपोर्ट के अज्ञात तेज रफ्तार ट्राला द्वारा पगरा देवरा के बीच जेके पेट्रोल पंप के सामने गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई है। जिसमें गणेश आदिवासी पिता कृपाल आदिवासी उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको सिर हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है। ग्रामीणों ने आनन फानन घायल व्यक्ति को अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर अवस्था में पन्ना रेफर कर दिया।
                                            जेके के ट्रांसपोर्टरों के ट्रालाओं द्वारा अनियंत्रित गति से वाहन चलाए जा रहे हैं जिसमें कई बार सूचना देने पर भी संज्ञान लेने के नाम पर प्रशासन द्वारा केवल खानापूर्ति कर दी जाती है। जिससे ट्रालाओं के ड्राइवरों के हौसले बुलंद हैं। यदि प्रशासन का ऐसा ही रवैया रहा तो सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला आम हो जाएगा।अब देखना ये है कि इस गंभीर घटना के बाद प्रशासन क्या संज्ञान लेती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img