More
    Homeप्रदेशरसिया भजन व भक्ति नृत्य के साथ मना श्री ऋषियानन्द आश्रम में...

    रसिया भजन व भक्ति नृत्य के साथ मना श्री ऋषियानन्द आश्रम में रंगारंग फागोत्सव

    महावीर अग्रवाल 

     मन्दसौर २१ मार्च ;अभी तक ;   रामटेकरी तेलिया टैंक स्थित श्री ऋषियानंद आश्रम पर फाग महोत्सव श्री ऋषियानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र जोशी और श्री ऋषियानंद सुंदरकांड मंडल के प्रमुख श्री महेश गेहलोद के नेतृत्व में मनाया गया।
    लगभग 5 घंटे तक जारी रंगारंग फाग महोत्सव  में ब्रज वृंदावन धाम के रसिया भजन गीत प्रस्तुत किए गए। मातृशक्ति और भक्तों ने खूब बढ़-चढ़कर भक्ति नृत्य करते हुए महोत्सव का आनंद लिया।
                                          कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैयालाल कुमावत, कैलाश मिश्रा, कन्हैयालाल पण्ड्या का विशेष सहयोग रहा। फाग महोत्सव में जिन संगीत साधकों ने भाग लिया उनमें प्रमुख थे महेश गेहलोत, घनश्याम सोनी, कैलाशचंद्र टांडी, बंसीलाल टॉक, रामनारायण गंधर्व, जगदीश बैरागी, अजीत जैन, भीमसेन गंधर्व, मनोज शर्मा, रतनलाल चौहान, रमेश श्रीवास्तव आदि। अंत में प्रसादी भंडारा हुआ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img