महावीर अग्रवाल
मंदसौर ३० मार्च ;अभी तक ; श्री जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय मंदसौर का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम भूनिया खेड़ी में आयोजित हो रहा है शिविर के षष्ठम दिवस बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद्,अभिभाषक एवं श्री जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय के ट्रस्टी डॉ.क्षितिज पुरोहित एवं राष्ट्रीयसेवा योजना के जिला संगठक डॉक्टर के.आर. सूर्यवंशी उपस्थित हुए श्री सूर्यवंशी ने शिविरार्थी छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से आपका व्यक्तित्व विकास होता है आपको मन लगाकर के राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए आपने समय प्रबंधन और अर्थ प्रबंधन पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता शिक्षा विद एवं श्री जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय के ट्रस्टी डॉ. क्षितिज पुरोहित ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया आपने विद्यार्थियों से चर्चा की एवं उनका उत्साह वर्धन किया, आपने भूनिया खेड़ी गांव का इतिहास बताते हुए कहा कि 1857की क्रांति में इसी स्थान पर अंग्रेजों ने क्रांतिकारीयो को गोलियों से भून दिया था इसी कारण इस गांव का नाम भूनियाखेड़ी पड़ा, आपने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि शिविर में जो कुछ आपने सिखा उसे अपने जीवन में उतारे और आस पास के लोगों को भी सिखाए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार कौशिक ने गतिविधि की जानकारी देते हुए बताया कि आज गुराडिया नाका स्थित बालाजी मंदिर पर शिविरार्थियों ने श्रमदान किया एवं मंदिर परिसर के साफ सफाई की, इस अवसर पर श्री सुनील कुमार बडोदिया ने भी शिविरार्थियों को संबोधित किया। प्रो.चंचल शर्मा ने रासेयो स्वयंसेविका को आत्मरक्षा के गुरु सिखाए। अतिथियों का स्वागत कोर ग्रुप के स्वयंसेवक चेतना परिहार, साधना राठौर, गायत्री राठौर, रानू बागड़ी , रानू गुर्जर आदि ने किया, रासेयो गीत शिविरार्थी चेतना परिहार, रानू गुर्जर,प्रार्थना जोशी ने प्रस्तुत किया , कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया कार्यक्रम का संचालन शिविरार्थी चेतना ने किया ।


