More
    Homeप्रदेशरासेयो के स्वयंसेवकों ने शिविर के तृतीय दिवस ग्रामीणों से अफीम की...

    रासेयो के स्वयंसेवकों ने शिविर के तृतीय दिवस ग्रामीणों से अफीम की खेती के बारे में जाना

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर  २४ फरवरी ;अभी तक ;   पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय  स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के संस्था स्तरीय रासेयो शिविर के तृतीय दिवस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. एस. दुबे जानकारी देते हुए बताया कि रासेयो शिविर के बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय से पधारे गणित विभाग के विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. टी. के. झाला ने विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता करवाई एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया।अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा सिंह ने आनंदम की गतिविधियां करवाई एवं विद्यार्थी तनाव भरे जीवन में कैसे खुश रहे उसके बारे में जानकारी दी। वनस्पति विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण तथा जैव विविधता संरक्षण पर संबोधित किया।

    कार्यक्रम में विजन संस्था के निर्देशक श्री सुनील कंडारा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें? यह बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार आर्य ने अतिथियों का परिचय करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयंसेविका रविना भांभी एवं संचालन स्वयंसेविका हर्षिता पाटीदार ने किया।अतिथियों का आभार स्वयंसेविका रानू जैन ने माना।

     इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी इकाई डॉ. ललिता लोधा एवं प्रो. प्रहलाद भट्ट उपस्थित रहे।

    प्रातःकाल में प्रभात फेरी कर नगर भ्रमण किया एवं ग्राम रीछालाल मूंहा के वरिष्ठ कृषक बालाराम पाटीदार के खेत पर हो रही अफीम की खेती का निरीक्षण कर अफीम रूपी मादक द्रव्य के लाभ एवं नुकसान दोनों विषयों पर चर्चा की गई।

    परियोजना कार्य के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भवन के आसपास स्वच्छता की गई एवं वहां लगे पौधे के चारों तरफ क्यारियों का निर्माण किया गया। शिविरार्थियों ने पंचायत भवन में बैठकर मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना।

    सायंकाल में ग्राम भ्रमण के दौरान गांव के सरपंच श्री मधुसूदन जी पाटीदार द्वारा शिविरार्थियों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के तहत स्टोन क्रशर प्लांट मधुसूदन इंफ्राटेक के साथ साथ ए. एवं एम. एंटरप्राइजेज पर सीमेंट पाइप प्लांट , फ्लाई एश ब्रिक प्लांट, पेवर प्लांट पर विजिट करवाया गया। बच्चों द्वारा उद्यमिता के बारे में किये गए सवालों के जवाब दिए गए, जिसमें बिजनेस शुरू करने के बाद आने वाली समस्याओं को कैसे सुलझाए इन विषयों पर सरपंच मधूसुदन पाटीदार ने अपने विचार रखें।   सरपंच साहब द्वारा कहा गया कि ऐसी विजिट मोदी जी की मेक इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं को साकार करने में युवाओं को मार्गदर्शन देगी। रात्रि में सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे गायन, वादन, कविता एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img