महावीर अग्रवाल
मंदसौर ८ फरवरी ;अभी तक ; महिला सुरक्षा जन जागरूकता अभियान रैली का आयोजन निडर युवा सेवा संस्था और श्रीजी नर्सिंग कॉलेज के द्वारा किया गया। रैली में महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर महिला संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन का संदेश दिया किया गया। इस अवसर पर निडर युवा सेवा संस्था के अध्यक्ष शहजाद हुसैन ने कहा कि महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान संस्था द्वारा लगातार चलाया जाएगा और आपातकालीन सेवाएं हेल्पलाइन नंबर मंदसौर जिले के सभी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों और क्षेत्र के थाना व चौकी में लगाए जाएंगे। महिला थाना प्रभारी रानी बैग ने महिला संरक्षण और साइबर क्राइम से भी बचाव और महिला सुरक्षा कानून के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश पुलिस सदैव महिलाओं की सहायता के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर निडर युवा सेवा संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस मंसूरी ने कहा कि बाल विवाह और बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए संस्था निरंतर प्रयास कर रही है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष उमराव सिंह जैन ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बाल श्रम और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए हम और हमारे सहयोगी संस्थाएं लगातार प्रयास कर रही हैं। इस रैली में महिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमराव सिंह जैन, सदस्य रजनी चौहान, विकास चौधरी, प्रियदर्शन सामाजिक संस्था के दिनेश सोलंकी, महेश दुबे, महिला थाना प्रभारी रानी बैग, एवं निडर युवा सेवा संस्था टीम सहित श्रीजी नर्सिंग कॉलेज मंदसौर से स्टाफ अध्यापक धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह दरबार, भक्ति परमार, सुरभि राठौर, दीपक धाकड़, भरत सोनी, रौशनी बिलोदिया, सुनील मीणा, विष्णु धाकड़ एवं छात्र-छात्राएंअन्य सामाजिक संगठन के सदस्य उपस्थित थे।