महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ९ जुलाई ;अभी तक ; गौ माता में हो रहे लंपी वायरस की रोकथाम एवं गौ माता को उचित इलाज हेतु पशुपालन विभाग मंदसौर के उपसंचालक से मिलकर मजदूर कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष करणसिंह परिहार ने गोवंश की सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
करणसिंह परिहार ने कहा कि जिले में लंपी स्किन डिज़ीज़ का संक्रमण एक बार फिर तेज़ी से फैल रहा है जिससे बड़ी संख्या में गोवंश गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। समय पर इलाज न मिलने के कारण कई पशुओं की मृत्यु होने की संभावना बनी हुई है। तीन वर्ष पूर्व भी इसी वायरस के चलते मंदसौर जिले में सर्वाधिक गोवंश की मृत्यु हुई थी जिसका मुख्य कारण समय पर सर्वेक्षण न किया जाना और समुचित उपचार उपलब्ध न हो पाना था। इस बार ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयां तुरंत पहुँचाई जाएँ। एक सर्वेक्षण दल का गठन कर स्थिति का तत्काल मूल्यांकन किया जाए। नागरिकों से सूचना प्राप्त करने हेतु एक हेल्पलाइन कॉल सेंटर नंबर जारी किया जाए। इस गंभीर विषय पर शीघ्र ध्यान देंगे और आवश्यक कदम उठाकर गोवंश की रक्षा सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को भी पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने एवं कार्यवाही की मांग की है।