More
    Homeप्रदेशविचरण कर रहे बाघ को रेस्क्यू कर संजय टाईगर रिजर्व में छोड़ा 

    विचरण कर रहे बाघ को रेस्क्यू कर संजय टाईगर रिजर्व में छोड़ा 

    मोहम्मद  सईद
    शहडोल 1 फरवरी अभी तक। पिछले कई दिनों से एक बाघ अमरकंटक और डिंडोरी से लगे हुए क्षेत्र में विचरण कर रहा था। गांव तक पहुंच जाने वाले इस बाघ के कारण लोगों में दहशत भी थी। लेकिन अब इस बाघ को वन विभाग ने रेस्क्यू कर लिया है। इस मादा बाघ को संजय टाइगर रिजर्व ने छोड़ा जाएगा
                                        वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर विपिन कुमार पटेल ने बताया कि उक्त रेडियो कॉलर्ड मादा बाघ 19 जनवरी से वनमण्डल अनूपपुर के वन परिक्षेत्र अमरकंटक अंतर्गत ग्राम उमर गोहान, भंवरिया, लाली, बिजौरी, दोनिया, जामकछार, जालेश्वर, फर्रीसेमर, गुम्माघटी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम जालेश्वर (तबाडबरा) तथा वनमण्डल डिण्डौरी के परिक्षेत्र करंजिया(पूर्व) के ग्राम बालको, खुरखुरीदादर, चौरादादर के आवासीय क्षेत्रों में लगातार विचरण कर रही थी।
                                          उन्होंने बताया कि चूंकि 3 से 05 फरवरी तक अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। उक्त महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है। मानव वन्य प्राणी द्वंद की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उक्त मादा बाघ के रेस्क्यू हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) भोपाल से अनुमति के आधार पर 31 जनवरी को सुबह संजय टाइगर रिजर्व सीधी के डॉ. अभय सेंगर, वन्य प्राणी विशेषज्ञ एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम तथा 02 प्रशिक्षित हाथियों की सहायता से वन मण्डल डिण्डौरी के वन परिक्षेत्र करजिया पूर्व के कक्ष क्र० आर. एफ. 834 (बाबाघाट) से मादा बाघ का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू किए गए मादा बाघ को संजय टाईगर रिजर्व सीधी में छोड़ा गया है।
                                       रेस्क्यू ऑपरेशन में वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर विपिन कुमार पटेल, उप वन मण्डलाधिकारी गाडासरई सुरेन्द्र सिंह जाटव, वन परिक्षेत्राधिकारी अमरकंटक वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व करंजिया श्रीमती प्राची मिश्रा, सहायक अनुदेशक वन विद्यालय अमरकंटक महेन्द्र यादव तथा वनमण्डल अनूपपुर और डिण्डौरी का अमला उपस्थित रहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img