More
    Homeप्रदेशवैश्य समाज द्वारा जेल में बंदी महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु...

    वैश्य समाज द्वारा जेल में बंदी महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो सिलाई मशीन भेंट

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर १४ मई ;अभी तक ;   मंदसौर जिला जेल में बंदी महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई मंदसौर द्वारा जिलाध्यक्ष श्री जगदीशचंद्र चौधरी( चौधरी टेक्टर्स ) एवं जिला मंत्री  श्री मनीष मुजावदिया( गीतांजलि मोटर्स)  के  जन्मदिन के उपलक्ष में एडवोकेट श्री गौरव रत्नावत की  प्रेरणा से वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी श्री नरेन्द्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में दो  सिलाई मशीन भेंट की गई।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन  जिला इकाई मंदसौर  द्वारा समय-समय पर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक सेवा प्रकल्प चलाए जाते  हैं लेकिन आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों की मदद करने में भी  वैश्य समाज कभी पीछे नहीं रहता है । मंदसौर जिला जेल में बंदी महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु वैश्य महासम्मेलन द्वारा जिलाध्यक्ष श्री जगदीश चन्द्र चोधरी एवं जिला मंत्री श्री मनीष मुजावदिया के सहयोग से दो सिलाई मशीन भेंट की गई है ।  ताकि वहां बंदी महिलाएं सिलाई कार्य सीखकर आत्मनिर्भर बनेगी और जब जेल से बाहर आएगी तो  सिलाई कार्य करके घर परिवार का गुजर बसर  भी अच्छे से कर  कर सकेगी।
     जिला जेल अधीक्षक श्री पीके सिंह ने कहा कि मंदसौर जेल में बंदी  सभी कैदियों के लिए दानदाताओं के सहयोग से अनेक रोजमर्रा की जरूरत की सुविधा उपलब्ध है और इस सुविधा की कड़ी में वैश्य महासम्मेलन के  माध्यम से दो सिलाई मशीन  हमको आज प्राप्त हुई है जो निश्चित रूप से जेल में बंद  महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आपने दानदाता  श्री जगदीश चंद्र चौधरी एवं श्री मनीष मुजावदिया का जन्मदिन पर स्वागत कर धन्यवाद झापित किया।
    एडवोकेट श्री गौरव रत्नावत ने कहा कि  वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश चन्द्र चौधरी एवं जिला मंत्री श्री मनीष मुजावदिया को अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा प्रकल्प के रूप में जेल में बंदी महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो सिलाई मशीन दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और अपना जन्मदिन जरूरत मन्दो की सेवा में यादगार बना दिया।
      इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश काबरा, युवा इकाई संभागीय प्रभारी श्री कपिल भण्डारी, संभाग अध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल, युवा इकाई जिला प्रभारी श्री जगदीश काला, जिलाध्यक्ष श्री राकेश दुग्गड,  श्री कृष्णकांत मोदी, श्री सचिन पाटनी, श्री दीपक चोधरी, श्री अर्पित मुजावदीया, श्री शैलेन्द्र शर्मा ,श्री मनोज रत्नावत, सहित बड़ी संख्या में वैश्य बन्धु उपस्थित थे।
    आरम्भ में जेल अधीक्षक श्री पीके सिंह एवं उप अधीक्षक श्री आर के विश्वकर्मा ने दानदाता श्री जगदीश चन्द्र चोधरी ओर श्री मनीष मुजावदीया का जन्मदिन पर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img