महावीर अग्रवाल
मंदसौर १९ अप्रैल ;अभी तक ; मंदसौर के निकट ग्राम फतेहगढ़ में परसो एक विवाह समारोह में भोजन के बाद कुछ लोग बीमार हो गए जिनका इलाज डाक्टरों की टीम के द्वारा किया जा रहा हे।
सूचना मिलने पर घटना स्थल से अस्पताल में बीमार लोगों से मिलने और चिकित्सकों को ईलाज के लिए निर्देश देने के बाद लौटने के बाद एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य ने बताया कि परसो एक विवाह समारोह में भोजन के बाद कुछ लोग अचानक बीमार हो गए जिनका गांव में ही स्थित एक धर्मशाला में ही कोई 45 लोगो का इलाज शुरू किया गया । सभी की हालत ठीक हे। कुछ लोग गोली दवाई लेकर घर भी चले गए हे। जिन लोगों का इलाज चल रहा हे वहां डाक्टरों की पूरी टीम लगी हुई हे। उन्होंने बताया कि फूड इंस्पेक्टर को जांच का आदेश दिया गया हे। लोग बीमार कैसे हुए यह जांच के बाद चल सकेगा।


