मोहम्मद सईद
शहडोल 27 फरवरी अभी तक। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ उमरिया के निर्वाचन की कार्रवाई गत दिवस संपन्न हुई। निर्वाचन पश्चात नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौड़िया में व्याख्याता रसायन शास्त्र के पद पर पदस्थ कैलाश प्रसाद गौतम को अध्यक्ष पद का दायित्व मिला। वहीं त्रिभुवन प्रसाद सोनी सचिव और राम कुशल पांडेय कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। शेष पदों पर भी निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की गई।
इनमें उपाध्यक्ष के पद पर रामनिवास पटेल, श्रद्धा मिश्रा, लीलावती कुशवाहा, नरोत्तम लाल नंदा, भानु प्रकाश द्विवेदी व हेतराम यादव निर्वाचित घोषित किए गए। सह सचिव के पद पर संतोष मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कमलेश प्रसाद सोनी, मावूड खान, संतोष कुमार शुक्ला, अब्दुल रफूक खान, राजाराम सिंह के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अर्जुल खान, रामनारायण तिवारी, अनिल तिवारी, विजय कुमार पांडे, सुरेश द्विवेदी, राम प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार शुक्ला, सुनील कुमार मिश्रा, अनामिका स्वामी, आनंद स्वरूप तिवारी व ममता शर्मा को शामिल किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रमाशंकर मिश्रा मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं महेंद्र त्रिपाठी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।


