महावीर अग्रवाल
मंदसौर 10 जुलाई ;अभी तक ; डाक घर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पवित्र श्रावण मास के अवसर पर सीधे गंगोत्री से पेक गंगाजल मंदसौर एवं नीमच जिले के सभी प्रधान डाकघर एवं उप डाकघरों में उपलब्ध हैं। जो 250 मिली लिटर की पेकिंग में मात्र 30/- रुपये में उपलब्ध हैं। श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार को मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर, नीमच में किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, भानपुरा में छोटा महादेव एवं बड़ा महादेव मंदिर परिसर, रामपुरा में केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं कुकडेश्वर में सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अस्थाई कैंप/काउंटर/स्टाल लगाकर उपलब्ध करवाया जाएगा | एवं अन्य कार्य दिवस को सभी विभागीय डाकघरों में उपलब्ध होगा। श्रद्धालू पवित्र श्रावण मास में भारतीय डाक विभाग की इस सेवा का लाभ उठाएं।


