More
    Homeप्रदेशश्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व मनेगा

    श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व मनेगा

    महावीर अग्रवाल 

    मंदसौर २४ फरवरी ;अभी तक ;   प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पुरानी सब्जी मंडी घंटाघर स्थित अति प्राचीन एवं  चमत्कारी श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। इस हेतु ट्रस्ट द्वारा समस्त तैयारी पूर्ण की गई है। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर को विद्युत साज-सज्जा एवं पुष्पों से सजाया गया है। भगवान भूतेश्वर महादेव के दर्शन हेतु पुरुष एवं महिलाओं की अलग-अलग कतार लगाने की व्यवस्था की गयी है।
                                            ट्रस्ट अध्यक्ष उषाबेन पटेल, उपाध्यक्ष गोपाल गुरू, सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, सहसचिव किशनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजमल पालीवाल, सदस्य विक्रम विद्यार्थी, सुरेन्द्र कुमार बंदूकवाला, सुरेश कोठारी ने बताया गया की महाशिवरात्रि पर्व पर सायं 7 बजे महाआरती एवं प्रसादी वितरण होगा । रात्रि को मंदिर में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
                                   सूर्याेदय के साथ श्री भूतेश्वर महादेव का अभिषेक प्रारंभ होगा। तथा रात्रि पहर पं. श्री गोपालकृष्ण त्रिपाठी द्वारा वेद मंत्रों के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पाठ किया जाएगा।
                                         श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने सभी भक्त जनो से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भूतेश्वर महादेव के दर्शनों एवं प्रसादी का लाभ लें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img