महावीर अग्रवाल
मंदसौर 9 जुलाई ;अभी तक ; सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित कर आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित करने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को दिशानिर्देश प्रदान किए। आगामी 14 जुलाई को आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी/ग्रामीण, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, उपस्वास्थ्य केंद्र इन सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनसमुदाय को स्वास्थ्य सुविधायें उनके निवास के निकट उपलब्ध हो इस हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर “आयुष्मान आरोग्य शिविरों” का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में स्वास्थ्य से संबंधित विविध गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
गर्भावस्था एवं प्रसव सम्बंधित देखभाल
समस्त गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी. जांच पूर्ण करना। नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सम्बंधित देखभाल। जिसमें 0-5 वर्ष के समस्त शिशुओं का स्वास्थ्य परिक्षण, उपचार, छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण, रोग ग्रस्त बच्चों की जांच, उपचार, आवश्यकतानुसार रेफर करना।
गैर संचारी रोग उपचार देखभाल करना, एनसीडी की जांच, डायग्नोसिस एवं उपचार करना।
जनभागीदारी के सहयोग से क्षय रोग उन्मूलन की विभिन्न गतिविधियां जैसे नवीन मरीजों की खोज, मरीजो की जांच, उपचार, निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टी.बी. के रोगियो को लाभ एवं अधिक से अधिक निःक्षय मित्र तैयार कर टी.बी. के हितग्राहियों को फूड बास्केट उपलब्ध कराना। इसके साथ ही अन्य संचारी रोगों यथा दस्त रोग, निमोनियां, कुष्ट रोग, खसरा इत्यादि की पहचान, उपचार करना है।


