महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २२ अप्रैल ;अभी तक ; सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के छात्र अध्यापकों का सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘आरंगम’’ एवं सम्मान समारोह सरस्वती विहार शैक्षणिक संस्थान के सम्राट यशोधर्मन सभागृह में विद्याभारती मध्य क्षेत्र के सहमंत्री श्री प्रकाश चन्द्र धनगर के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती वर्तिका पारीक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म और वर्तमान शिक्षक के कर्तव्य के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्र अध्यापकों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सनातन धर्म के गुरुओं और माँ शक्ति पर आधारित प्रस्तुति को सभी सराहा और करतल ध्वनि से बधाई दी। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अथितिगणों दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना कर किया गया । अतिथियों का स्वागत श्री संजय डागर व श्रीमती प्रेरणा सक्सेना ने किया। अतिथि परिचय डॉ. कृतिका माथुर ने दिया। महाविद्यालय प्रतिवेदन प्राचार्या डॉ. योगिता सोमानी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भारतीय आदर्श शिक्षण समिति के सचिव श्री अशोक पारीख, सरस्वती विहार के प्रबंधक श्री सुनील शर्मा, मंदसौर विभाग समन्वयक श्री राघवेन्द्र देराश्री, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ योगिता सोमानी, आवासीय विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश वप्ता, सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण मिश्रा, छात्रावास अधीक्षक श्री कमल किशोर गोठी सहित बड़ी संख्या में छात्र अध्यापकों की उपस्थिति रही। अंत में आभार श्रीमती निशा शर्मा ने माना।


