महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १० जुलाई ;अभी तक ; सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में गुरूवार को गुरु पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. योगिता सोमानी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा की गुरु पूर्णिमा केवल एक परंपरा नहीं, यह एक चेतना है, एक भावना है और हमें सदैव अपने गुरुओं का आदर और सम्मान करना चाहिए। साथ ही हमे शिक्षा को केवल रोजगार नहीं, आत्म-विकास का माध्यम बनाना चाहिये।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृतिका माथुर ने किया। प्राचार्य डॉ. सोमानी का स्वागत तृतीय सेमेस्टर की छात्राध्यापिका प्रज्ञा ने किया। कार्यक्रम में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों ने सनातन धर्म के गुरुओं के बारे में कहा की हमारे सनातन धर्म में ईश्वर से भी ऊंचा स्थान गुरु का माना है। कार्यक्रम में समस्त स्टॉफ व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें। आभार श्री संजय डागर ने माना।


