प्रदीप सेठिया
बड़वाह ८ जुलाई ;अभी तक ; उज्जैन सिंहस्थ में देशभर से लाखों श्रद्धालु जन आएंगे देश के तीन ज्योतिर्लिंग त्रंबकेश्वर महाराष्ट्र ओंकारेश्वर उज्जैन को ब्र।ड गेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण कर इन स्थानों को जोड़ा जाएगा। सनावद महू क्षेत्र के बीच विंध्याचल पर्वत पर बनाई जा रही टनलों को एवं रेल लाइन को वन विभाग से क्लीयरेंस मिल गया है।
यह जानकारी खंडवा क्षेत्र के भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल महाप्रबंधक से चर्चा कर बड़वाह में दिए साक्षात्कार में कही आपने बताया की सन 2028 तक उत्तर से दक्षिण भारत को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण रेल लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने एवं बड़वाह के समीप नर्मदा रेल पुल का कार्य प्रगति पर है आपने बताया कि मोदी व यादव की डबल इंजन सरकार ने रेल को ही सिर्फ गति नहीं देते हुए इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे सड़क मार्ग का कार्य डेढ़ वर्ष में पूर्ण कर लिए जाने का प्रयास क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं
ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि बड़वाह के समीप सिक्स लेन नर्मदा पुल का कार्य इस वर्ष वर्षाकाल में पूर्ण नहीं होने के कारण यात्रियों कोअ सुविधा होगी लेकिन आने वाले वर्ष में यह सिक्स लेन पुल बन जाने से यात्रियों को सुविधा होगी आपने बताया कि तकनीकी दिक्कतों से कार्य में विलंब हुआ मध्य प्रदेश सरकार ने ओंकारेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए 2250 करोड रुपए का प्रावधान किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार तेजी से क्षेत्र का विकास कर रही है आपने धार्मिक पर्यटन की एवं क्षेत्र के विकास की दृष्टि से बड़वाह ओंकारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्र को मिलाकर एक नया जिला बनाने की मांग का समर्थन किया है अपने निमाड़ को संभाग बनाने की मांग का भी समर्थन किया है पाटिल ने बताया कि उन्होंने जिला व संभाग बनाने के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया है उल्लेख नहीं है क्षेत्र के नागरिकों द्वारा खंडवा एवं खरगोन जिले के केंद्र बिंदु विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर को निमाड़ संभाग का मुख्यालय बनाने की मांग की जा रही है


