More
    Homeप्रदेशसीए मंदसौर शाखा के चुनाव में 6 पदों के लिए 6 प्रत्याशियों...

    सीए मंदसौर शाखा के चुनाव में 6 पदों के लिए 6 प्रत्याशियों का चयन किया गया

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ४ फरवरी ;अभी तक ;   आईसीएआई मंदसौर शाखा के मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सीए राजेश जैन ने बताया कि 6 पदों हेतु 11 नामांकन फार्म प्राप्त हुए थे। 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फार्म वापस लिये और सर्वानुमति से 6 पदों हेतु 6 प्रत्याशियों का चयन किया गया।
                                         मंदसौर शाखा चैयरमेन सीए दिनेश जैन ने बताया कि मार्च 2025 से फरवरी 2029 तक प्रबंधन समिति में सीए राजेश मण्डवारिया, सीए विनय अग्रवाल, सीए नितेश भदादा, सीए अर्पित नागर, सीए अर्पित मेहता एवं सीए सिद्धार्थ अग्रवाल निर्वाचित हुये।
                                                साधारण सभा में निर्वाचित सदस्यों का स्वागत सर्वश्री सीए वीरेन्द्र जैन, सीए दिनेश जैन, सीए विकास भण्डारी, सीए नयन जैन, सीए अर्पित नागदा, सीए चेतन गुप्ता, सीए आशीष जैन, सीए जमिला लोखण्डवाला, सीए अंकित श्रीमाल आदि ने किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img