More
    Homeप्रदेशसुनील सिखवाल मजदूर कल्याण समिति के पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत, जिला कार्यकारिणी की...

    सुनील सिखवाल मजदूर कल्याण समिति के पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत, जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ११ फरवरी ;अभी तक ;   मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष करणसिंह परिहार ने सर्वानुमति से सुनील सिखवाल को पुनः समिति का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। श्री सिखवाल विगत 5 वर्ष से समिति के जिलाध्यक्ष पद पर सफलता पूर्वक कार्य कर रहे है।
                                जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद सुनील सिखवाल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिस अनुसार जिला उपाध्यक्ष यशपाल कमलवा, मनीष टेलर, रामनिवास अहिरवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती खिची, सचिव आशीष अग्रवाल, सहसचिव हरिनारायण भट्ट, जिला महामंत्री रवि सुनार्थी, ताराचंद सुनार्थी, जिला संगठन मंत्री सुनील बंसल, जिला मंत्री अम्बालाल यादव, राधेश्याम मालवीय, अविनाश सरसिया, राहुल मालवीय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील पुरी गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमावत, मंदसौर ग्रामीण अध्यक्ष धर्मेन्द्र पुरी को नियुक्त किया है।
                                   जिलाध्यक्ष सुनील सिखवाल ने बताया कि समिति मजदूरों के हितों के लिये कार्य कर रही है। शासन की योजनाओं को लाभ मजदूरों को मिले इसके पूरे प्रयास किये जा रहे है। जल्द ही जिले की तहसील स्तरों पर भी समिति का गठन किया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img