दीपक शर्मा
पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक ; प्रत्येक वर्ष सुरक्षित इंटरनेट दिवस जागरूकता बढ़ाने और इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के लिए, विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और युवाओं के बीच, फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष सुरक्षित इंटरनेट दिवस 11 फरवरी को एक साथ बेहतर इंटरनेट के लिए थीम के तहत मनाया गया।
इस क्रम में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों में साइबर सुरक्षा और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की प्रासंगिकता के बारे में जागरूकता पैदा करना था। कार्यशाला में एनआईसी प्रभारी अतुल द्वारा उपस्थितजनों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।


