आनंद ताम्रकार बालाघाट –
म.प्र नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के अध्यक्ष डॉ पी.जी. नाजपाण्डे नें प्रमुख सचिव वन मंत्रालय म.प्र शासन भोपाल को पत्र लिखकर बालाघाट जिलें के सोनेवानी से लगे रहवासी क्षेत्रो में वन्यप्राणीयों का हमला, किसान की मौत को लेकर प्रभावित क्षेत्र को तत्काल संवेदनशील घोषित किए जाने हेतू पत्र प्रेषित किया है।
4 मई 2025 को प्रेषित किए गए पत्र में डॉ. नाजपाण्डे ने उल्लेख किया है कि पेंच तथा कान्हा के बीच आ रहे बालाघाट जिले के वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र तथा उसके आस -पास के नजदीकी क्षेत्रो में वन्यप्राणियों की रहवासी क्षेत्र में घुसपैठ लगातार हो रही है नतीजतन लगातार ग्रामीण वन्यप्राणियों के शिकार बन रहे है, विगत 3 मई बाघ के हमले मे एक किसान की मौत हो गयी , पिछले चार महीने के अंतराल में अब तक दो किसान वन्यप्राणियों के हमले के शिकार मे अपनी जान गवा चुके है। आज पुनः वन मंत्रालय म.प्र शासन को पत्र भेजकर इस समूचे क्षेत्र को तत्काल संवेदनशील क्षेत्र के रूप मंे घोषित करने की मॉग की है। उन्होने पत्र मे उल्लेख किया है कि इसके पूर्व में भी इस मंत्रालय को नोटिस भेजकर बताया गया था कि सोनेवानी वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र मे 50 बाघो की मौजूदगी की अधिकारिक घोषणा की गई है इसके बावजूद भी इस वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र को अभी तक अभ्यारण में परिवर्तित नही किया गया है।
इस कारण वन्यप्राणियों के रहवासी क्षेत्रों मे पहूचकर बारंबार हो रहे आघातों के कारण लोगो मे भय व्याप्त है , अगर तत्काल कार्यवाही नही कि गई तो वे न्यायालय की शरण लेंगे।


