More
    Homeप्रदेश10 पदकों के साथ राज्य  कराते में सिंगरौली का धमाकेदार प्रदर्शन, महिला...

    10 पदकों के साथ राज्य  कराते में सिंगरौली का धमाकेदार प्रदर्शन, महिला व  पुरुष टीम कता स्पर्धा में  प्रदेश में दूसरा स्थान

    एस पी वर्मा
    सिंगरौली १२ फरवरी ;अभी तक ;  वर्ल्ड  कराते फेडरेशन (डब्ल्यूकेएफ) एवं कराते इंडिया आर्गनाइजेशन की एकमात्र प्रदेश इकाई मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन द्वारा 9 फरवरी 2025 को इंदौर में आयोजित एक दिवसीय अधिकृत राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में शामिल हुए सिंगरौली जिला के कराते खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने कला कौशल का लोहा मनवाया।
                                      सिंगरौली डिक्सट्रिक्ट कराते एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुग्रीव वर्मा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि प्रतियोगिता के दौरान महिला वर्ग से आकांक्षा सेन, शांति विश्वकर्मा एवं सुमन गुप्ता और पुरुष वर्ग से संजय शाह, मोहम्मद श्वाले खान, सिंण्टू साकेत, रवि चौरसिया ने अति महत्वपूर्ण स्पर्धा “टीम कता” का उम्दा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। महिला टीम का फिनाले जहां ग्वालियर से हुआ वहीं पुरुष दल ने कराते एकाडिमी भोपाल को कांटे की टक्कर दिया। 50 से 55किलोग्राम व्यक्तिगत कुमिते (फाइट) में भी सिंण्टू साकेत ने तथा 84 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आकेश वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त कर आने वाली स्पर्धाओं के लिए आगाज दर्ज कराया। जिले के राष्ट्रीय निर्णायक भोला प्रसाद वर्मा, अजय कुमार बसोर ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपनी तकनीकि सेवाएं प्रदान किया ‌।
                                         जिला कराते एसोसिएशन के सचिव अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में रवाना होने वाले दल की इस सफलता पर  जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष- शिवेंद्र बहादुर सिंह(ददोली सिंह), उपाध्यक्ष -संतोष वर्मा, परमानंद चौरसिया, अर्जुन गुप्ता,  कोषाध्यक्ष- कमलेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य- रियाज खान, बी.के. सिंह, सरोज सोनी, अमित तिवारी, सुषमा वैश्य, धर्मेन्द्र जायसवाल , नीता यादव,वनवारी सेन, रंजीत झा आदि ने हर्ष जताया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img