More
    Homeप्रदेश27 को स्वास्थ्य शिविर लगाएगा रोटरी क्लब, अब अमित होंगे अध्यक्ष 

    27 को स्वास्थ्य शिविर लगाएगा रोटरी क्लब, अब अमित होंगे अध्यक्ष 

    मोहम्मद सईद
    शहडोल, 8 अप्रैल अभी तक। रोटरी क्लब की गत दिवस आयोजित बीओडी की बैठक में निर्णय लिया गया कि गर्मी को देखते हुए अनेक जगहों पर प्याऊ संचालित करने के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएंगे। बैठक में आगामी सत्र वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष के लिए अमित गुप्ता के नाम की घोषणा की गई।
                                    बैठक में निर्णय लिया गया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिला चिकित्सालय प्रांगण, गांधी चौक व अन्य जगहों पर प्याऊ का खोला जाएगा। इसके अलावा 27 अप्रैल को अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशिष्ट जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया जाएगा।
                                     महिला स्वास्थ एवं सुरक्षा तथा सैनेटरी पैड का वितरण अप्रैल माह में ही गंज स्थित गर्ल्स स्कूल में किया जावेगा। बैठक में शव वाहन संचालन के संबंध में चर्चा हुई, जिसमें रोटेरियन विजय दुबे को अधिकृत किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद हेतु पूर्व सचिव रोटेरियन अमित गुप्ता (बंटी) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष (नॉमिनी) की घोषणा क्लब अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा की गई। बैठक में अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव सतेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक कुशवाहा, अजय विजरा, प्रकाश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, विजय दुबे, राजेश गुप्ता, आगामी अध्यक्ष केके गुप्ता लाला, राजेश कटारे, अमित गुप्ता, धर्मेंद्र नामदेव, मृगेंद्र द्विवेदी, अमित गुप्ता बंटी आदि उपस्थित रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img