More
    Homeप्रदेश5 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्याः शादी समारोह के दौरान...

    5 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्याः शादी समारोह के दौरान पड़ोसी ने कट्टे से की फायरिंग

    देवेश शर्मा
    मुरैना 19 फरवरी ;अभी तक ;   मुरैना में शादी समारोह के दौरान 5 साल के बच्चे को गोली मार दी गई। उसने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे में पड़ोसी युवक कट्टा चलाता दिखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा युवक घर में ताला लगा कर गायब है।
                             पुलिस ने बताया कि घटना जौरा के काली माता रोड स्थित शिवहरे धर्मशाला में मंगलवार रात की है। यहां हरिदास शाक्य की बेटी की शादी थी। मौसी की शादी में 5 साल का गप्पू भी अपने परिजन के साथ बागचीनी गांव से आया था।वह अन्य छोटे बच्चों के समय घर के बाहर बने चबूतरे पर खेल रहा था।
                                  पुलिस ने बताया कि रात करीब 9 बजे गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने मौके पर आकर देखा तो गप्पू लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। उसके सीने के बाईं तरफ गोली लगी थी।
    मासूम की मौत के बाद परिजन बिलख उठे।
                               सीसीटीवी फुटेज में पड़ोसी युवक कट्टा चलाता दिखा है, संदिग्ध आरोपी  को प्रत्यक्षदर्शी ने मौके से भागते भी देखा था। उसने बताया कि घटना के बाद बाइक सवार कुछ लड़के तेजी से भागते नजर आए थे। एस ऐ यू वी यादव ने बताया कि कि पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें संदिग्ध आरोपी कट्टा  चलाता दिखा। इसकी गोली गप्पू को लगी थी।
                                 पुलिस उसे पकड़ने घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। हर संभावित ठिकाने पर संदिग्ध आरोपी की तलाश की जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img