More
    Homeप्रदेश5 वर्षों से अधिक समय से जमे सभी अधिकारियों का तबादला मंदसौर...

    5 वर्षों से अधिक समय से जमे सभी अधिकारियों का तबादला मंदसौर जिले से बाहर किया जाये-श्री सोनावत

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर १६ मई ;अभी तक ;   बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संगठन मंदसौर के प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित से मिलकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने तथा 5 वर्षों से अधिक समय से जिले में टीके अधिकारियों का तबादला कराने की मांग की व ज्ञापन दिया।
                                        संगठन के प्रदेश संरक्षक श्याम सोनावत ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित को बताया कि कार्यकर्ताओ को विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र मुख्यालय पर निवास न करने विषयक नोटीस दिये गये है जिसमें उपस्थिति समय पर ना लगाने एवं समय पर केन्द्र ना खोलने की बात कही गई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क ना होने की वजह से केन्द्र पर उपस्थित होने के पश्चात भी उपस्थिति नहीं लगा पाते हैं। जबकि केन्द्रों का किसी भी प्रतिनिधि द्वारा निरीक्षण नही किया गया। उनको भी नोटीस दिये गये, कार्यकर्ता अपनी जवाबदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभा रही है एवं ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनो कार्य कर रही हैं कार्यकर्ता का कार्य तीन गुना होने के बाद भी वो दिन रात कार्य कर रही हैं, फिर भी उन्हें नोटीस पर नोटीस देकर एवं मानदेय काटकर प्रताड़ित किया जा रहा हैं।
                                             पिछले कुछ वर्षों से हम कार्यकर्ता पोषण ट्रेकर एप एवं संपर्क एप पर ऑनलाईन संपूर्ण कार्य करते आ रहे है और यही सारा कार्य हम 11 पंजीयो एवं साथ अन्य रजिस्टरों में भी करते आ रहे हैं इसके चलते कार्यकर्ता का कार्य भार कई गुना हो गया हैं। वहीं पोषण ट्रेकर में टीएचआर बांटने की फेस केप्चर की ऐसी व्यवस्था शुरू की गई है जो ऑनलाईन फोटो खिंच कर ई केवायसी करके एवं ओटीपी हितग्राही से लेकर टीएचआर देना है जो नेटवर्क न होने बेलेंस न होने एवं परिवार में एक ही फोन होने जो मुखिया के पास होता हैं ऐसी स्थितियों के चलते फेस केप्चर से टीएचआर बांटना संभव नहीं हैं। शासन की ऐसी व्यवस्थाओं के चलते कार्यकर्ता मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। ऐसी स्थिति में जब हितग्राही से ओटीपी मांगते है तो हितग्राही कहते है कि ओटीपी देने के बाद यदि हमारे खाते से पैसे कट जाते हैं, तो समस्त जवाबदारी आपकी होगी। क्योंकि आजकल फ्रोड बहुत हो रहे हैं जिससे की कार्यकर्ता बहुत परेशान हैं।
                                                    वहीं प्रदेश के प्रदेश संरक्षक श्याम सोनावत ने भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष मांगे रखते हुए बताया कि 5 वर्ष से अधिक समय से एक ही जगह टिके सभी अधिकारियों का तबादला शीघ्र करवाने का कष्ट करें। क्योंकि मंदसौर जिले में पिछले 15 से 25 साल तक एक जगह पदस्थ है इसलिये जिले में पदस्थ ऐसे सभी अधिकारियों के तबादले जिले से बाहर अन्यत्र जगह किये जाये। पोषण ट्रैकर एवं संपर्क एप पर ऑनलाइन कार्य बंद कराया जावें। स्थाई कर्मचारी घोषित किया जावें, एवं तब तक कार्यकर्ता को 25000 रूपये एवं सहायिका को 18000 रूपये मासिक मानदेय दिया जाने की कृपा करें। 3 से 6 वर्ष के बच्चो की प्रायवेट स्कूलों में प्रवेश बंद करने की कृपा करें। ग्रीष्मकालीन अवकाश अन्य विभाग की तरह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को भी दिया जाने की कृपा करें। प्रतिवर्ष सभी रजिस्टर उपलब्ध करवाने की कृपा करें।
    इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश संरक्षक श्याम सोनावत, जिला कोषाध्यक्ष मंजूबाला चौहान, शिवकन्या हामोरा, मोनिका सोनी, रचना राठौर, हीरा भाटी, विद्या सौलंकी, इंदुबाला शर्मा, कुसुम नायक, अंगुरबाला गंधर्व, ममता शर्मा, कृष्णा जोशी, विष्णु बोराना, कौशल्या सेन आदि उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img