More
    Homeप्रदेशमंदिर निर्माण के शेष कार्यों के लिए शोर्ट टेंडर बुलाए : कलेक्टर...

    मंदिर निर्माण के शेष कार्यों के लिए शोर्ट टेंडर बुलाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 15 फरवरी ;अभी तक ;   कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में दुधाखेड़ी माताजी मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में कलेक्टर ने प्रबंध समिति के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के शेष कार्य जैसे ड्रेनेज सिस्टम, डोर, कलश, इलेक्ट्रिक रूम, ध्वजा दंड, सिविल वर्क इत्यादि कार्यों के लिए शोर्ट टेंडर बुलाए। मंदिर निर्माण के शेष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। निर्माण कार्य में तीव्रता लाए। मंदिर निर्माण कार्य के लिए समय सीमा तय करके कार्य करें। जिससे कार्य जल्दी पूर्ण हो। मंदिर निर्माण का कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था अब तक मंदिर निर्माण का 80% कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी काम भी जल्द पूर्ण करें। वेदी, लकड़ी के दरवाजे के कोटेशन बुलाने के पश्चात की कार्यवाही जल्दी पूर्ण करें। पीआईयू विभाग इसका एनालिसिस भी करें। निर्माण की स्टेज 3 और 4 के तहत परिक्रमा के कार्य में प्रगति लाए।
                                  कलेक्टर ने निर्देश दिए की फिजिकल प्रगति भी तीव्रता से बढ़े। सिविल वर्क एवं इलेक्ट्रिशियन का कार्य साथ साथ चलने दे। डिजाइन एवं टीएस के कार्य में देरी न हो। मार्बल फ्लोरिंग के कार्य से पूर्व जितने भी कार्य हैं, वह जल्दी से पूर्ण करें। जिससे मार्बल फ्लोरिंग पर काम शुरू हो सके। ड्रेनेज सिस्टम का कार्य अंडरग्राउंड तरीके से बहुत अच्छे से किया जाए। पर्याप्त मात्रा में चेंबर लगाए। वेदी के आसपास के जितने भी शेष कार्य हैं, वह एजेंसी जल्दी पूर्ण करें।
                                      बैठक के दौरान गरोठ एसडीएम श्री चंदर सिंह सोलंकी, पीआईयू विभाग की कार्यपालन यंत्री बबीता सोनेकर , पीआईयू विभाग मेकेनिकल के श्री जोशी, श्रीमती संगीता पीडब्ल्यूडी विभाग, निर्माण एजेंसी, प्रबंध समिति के कर्मचारी मौजूद थे।
                                    लाइट कार्य के अंतर्गत केबलिंग का कार्य शुरू करें। लाइट स्टॉल, फसाट लाइटिंग, वायरिंग, एमसीबी फिक्सिंग इत्यादि कार्यों पर तीव्रता से काम करें। इसके साथ ही जितना निर्माण हो चुका है उतने कार्य का एजेंसी को भुगतान समय-समय पर किया जाए। भुगतान में कोई देरी न हो।  फेज 3 में टेंपल टाउनशिप पर कार्य होगा। इसमें मास्टर प्लान पर चर्चा की गई। फेज 3 में पार्किंग एरिया, यज्ञशाला का निर्माण, जूता स्टैंड, सुरक्षा व्यवस्था,  अनाज भंडार, किचन शेड, फिजियोथैरेपी सेंटर इत्यादि निर्माण कार्य होंगे। पीआईयू विभाग फाइनेंशियल एवं टेक्निकल वर्कआउट करें। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के यात्री प्रतीक्षालय भक्त निवास के निर्माण के लिए प्रपोजल भेजें।
    कलेक्टर ने मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
                                        कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बैठक के पश्चात दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर निर्माण में बाहर के काम को पूर्ण करते हुए अंदर आए। जिससे कार्य में तीव्रता आए। परिक्रमा पथ, निर्माण व्यवस्था, गर्भ ग्रह निर्माण कार्य को दिखा। उन्होंने निर्देश दिए की मंदिर परिसर में फिजियोथैरेपी सेंटर को बहुत अच्छे से चलाया जाए। पर्याप्त मशीनों की व्यवस्था हो। इसके साथ ही कलेक्टर ने दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में दर्शन किए तथा पूजा अर्चन कर जिले की सुख शांति समृद्धि की कामना की

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img