प्रदेश

हॉर्टिकल्चर कॉलेज सीतामऊ रोड मंदसौर में चुनाव संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  ८ नवंबर ;अभी तक;  पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों हेतु हॉर्टिकल्चर कॉलेज सीतामऊ रोड मंदसौर में चुनाव संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दिलीप यादव एवम पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए चुनाव ड्यूटी हेतु आवश्यक मागदर्शन एवम दिशा निर्देश।
                                       आज दिनांक 08.11.23 को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मंदसौर पुलिस द्वारा जिले के पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारियों हेतु चुनाव संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन हॉर्टिकल्चर कॉलेज सीतामऊ रोड मंदसौर पर आयोजित किया गया। चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में जिले के समस्त थानों के थाना एवम चौकी प्रभारी समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दिलीप यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी समेत जिले के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दिलीप यादव एवम पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव हेतु पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया एवम उन्हें चुनाव ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
                                             अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाकर चुनाव के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव ड्यूटी के संबंध में एक शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

Related Articles

Back to top button