दीपक शर्मा
पन्ना १५ फरवरी ;अभी तक ; पन्ना जिले के शाहनगर में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया – फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शाहनगर टेनिस बाल क्रिकेट प्रीमियम लीग -2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा।
जिला मुख्यालय पन्ना से सौ किलोमीटर दूर आमा स्टेडियम में खेली जा रही इस क्रिकेट प्रीमियम लीग का फाइनल मैच पवई विधायक प्रहलाद लोधी की अध्यक्षता, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के मुख्य अतिथि ओर श्री मति मीना राजे सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में खेला जाएगा।इस प्रतियोगिता में पवई विधानसभा क्षेत्र की करीब दो दर्जन चुनिंदा क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। पंद्रह दिनों तक चले इस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसीसी इलेवन ओर डीजे इलेवन के बीच खेला जाएगा।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम को 51 हजार ओर अप विजेता टीम को 31 हजार रुपए दिए जाएंगे।साथ ही अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


