महावीर अग्रवाल
मंदसौर १६ फरवरी ;अभी तक ; गत रात्रि में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि दिल्ली रेल हादसा जांच का विषय है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना होना ही दुखद है।विपक्ष के आरोपों के संबंध में पूछने पर गुप्ता ने कहा कि विपक्ष को जो कहना है वो कहेंगे। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेलवे में लगातार सुधार के कदम उठाए है। लगातार सुधार अभियान के कारण दुर्घनाओं में तेजी से कमी आई हे। उन्होंने मंदसौर से सुवासरा, प्रतापगढ़ और नीमच से बड़ीसादड़ी रेल लाइन के सर्वे आदि की भी जानकारी दी।


