More
    Homeप्रदेशभीकनगांव में कॉटन जिनिंग फैक्ट्री अनंत एग्रो पर आयकर विभाग की बडी...

    भीकनगांव में कॉटन जिनिंग फैक्ट्री अनंत एग्रो पर आयकर विभाग की बडी छापामार कार्यवाही, बडे कर चोरी का हो सकता है खुलासा

    आशुतोष पुरोहित
    खरगोन 18 फरवरी ;अभी तक ;   खरगोन जिले के भीकनगांव में कॉटन जिनिंग फैक्ट्री अनंत एग्रो पर आज सुबह से आयकर विभाग की बडी छापामार कार्यवाही लगातार जारी है। फैक्ट्री परिसर, गोदाम और दो घरो पर अलग-अलग स्थानो पर सुबह से कार्यवाही चल रही है।
    राम स्वरूप अग्रवाल की अनंत एग्रो फैक्ट्री पर आयकर विभाग की कार्यवाही से खरगोन जिले के कॉटन जिनिंग व्यवसाय से जुडे व्यापारीयो में हडकंप मच गया है। लाखो करोडो रूपये के कर चोरी का बडा खुलासा हो सकता है।
    हलाकि अभी कोई भी अधिकारी कर्मचारी कैमरे में बात करने को तैयार नही है। करीब एक दर्जन से अधिक अधिकारी कर्मचारी लगातार दस्तावेज खंगाल रहे है।
     बताया जा रहा है की रामस्वरूप अग्रवाल और उनसे जुडे परिजनो के यहाॅ भीकनगांव में ही चार स्थानो पर आयकर विभाग कार्यवाही कर रहा है।भीकनगांव शहर में चल रही कार्यवाही से खरगोन बडवानी सहित निमाड अंचल में हडकंप है।
    सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार काॅटन जिनिंग फैक्ट्री पर चल रही कार्यवाही में बडी मात्रा में केश और सोने चांदी के जेवर भी मिले है। आयकर टीम केश और जेवरो के प्रमाण भी चेक कर रही है। लगातार कार्यवाही जारी है..देर रात या कल दोपहर तक कार्यवाही चलने के भी संकेत है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img