More
    Homeप्रदेशएक जटिल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी की गई

    एक जटिल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी की गई

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर १८ फरवरी ;अभी तक ;   आज सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संबंधित इन्दिरा गांधी चिकित्सालय में अधिष्ठाता डॉ शशि गांधी तथा सिविल सर्जन / प्रभारी अधीक्षक डॉ डी के शर्मा के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल के इतिहास में पहली बार एक जटिल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी ,सर्जरी विभाग द्वारा करी गई।
                                     25 वर्षीय महिला पायलॉनिडल साइनस नाम की बीमारी से 1 वर्ष से परेशान थी। कई जगह इलाज करवाने के बाद बीमारी मै कोई राहत न पाते हुए मरीज ने सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबंधित इंदिरा गांधी चिकित्सालय के डॉक्टरों पर भरोसा जताया।  जहां जांच के उपरांत मरीज को ऑपरेशन की सलाह दी गई। इस ऑपरेशन जिसका नाम लिंबर्ग फ्लैप रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी है, के लिए काफी सारे सामान की आवश्यकता होती है जिसकी व्यवस्था सर्जरी विभाग  द्वारा स्वयं करी गई।
                                          ऑपरेशन के बाद मरीज अब स्वस्थ है एवं ऑपरेशन मै शामिल डॉक्टर्स, डॉ ईशांत कुमार चौरसिया सह प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, डॉ सिद्धार्थ शिंदे सर्जिकल स्पेशलिस्ट,डॉ अजय पाटीदार सहायक प्राध्यापक एवं बेहोशी विभाग के स्पेशलिस्ट डॉ डी के पिपल एवं डॉ पी सी आर्य को धन्यवाद जताती है। ज्ञात हो कि इस तरह के ऑपरेशन मै प्राइवेट अस्पतालों में एक से डेढ़ लाख का खर्चा आता है , परंतु इस मरीज का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में निशुल्क हो गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img