महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १९ फरवरी ;अभी तक ; बुधवार को नपा परिषद मंदसौर के द्वारा संजीत रोड़ पर लगभग 20 लाख रू. की लागत से किये गये विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। संजीत नाका ओवरब्रिज पर मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने 44 विद्युत पोल व 90 एलईडी लगाने का कार्य किया है। नपा परिषद अब इन सभी विद्युत पोल व एलईडी लाइट के संधारण का कार्य करेगी तथा इसके मेंटनेंस को भी संभालेगी। संजीत नाका ओवरब्रिज पर विद्युतीकरण कार्य के पूर्ण होने से पूरा ओवरब्रिज दूधिया रोशनी से जगमग हो उठा है। इससे रात्रि में ब्रिज से आवागमन करने वाले नागरिकों को अंधेरे के कारण वाहन चलाने में जो परेशानी आती थी उसका समाधान हो गया है।
कल संजीत नाका ओवरब्रिज पर सादगीपूर्ण रूप से आयोजित कार्यक्रम में विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया के मुख्य आतिथ्य, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर की अध्यक्षता एवं नगरपालिका भाजपा संगठन प्रभारी श्री पारस मावर, भाजपा उत्तर मण्डल अध्यक्ष श्री अरविन्द सारस्वत, दक्षिण मण्डल अध्यक्ष श्री विनोद डगवार, शा. महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी के विशेष आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अतिथिगाों ने विद्युत स्विच दबाकर विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया। लोकार्पण होते ही पूरा ओवरब्रिज दूधिया रोशनी से जगमगा हो उठा। कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणों को स्वागत नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, नपा सभापतिगण निर्मला चंदवानी, क्षेत्रीय पार्षद सत्यनारायण भांभी, दीपमाला मकवाना, पार्षदगण सुनीता गुजरिया, नरेन्द्र बंधवार, रेखा राजेश सोनी ऐरावाला, गरिमा भटी, सुनीता भावसार, पूर्व पार्षद अनिता भांभी, जगदीश मण्डवारिया, निरांत बग्गा, सीएमओ सुधीर कुमार सिंह,भाजपा नेता राजेश गुर्जर, बंशी राठौर, नरेन्द्र उदिया बुढ़ा, शिवनारायण गुर्जर, यशोधर्मन गुप्ता, किशन राठौर, विठ्ठल गुप्ता, राजेन्द्रसिंह परिहार, एसपी सिंह, लोकेश भार्गव, सुरेश शर्मा संजीत नाका, ओम सेठिया छत्रीवाला, पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रवीण उईके, सचिन गुप्ता, समाजसेवी हेमराज खाबिया, महेन्द्रसिंह परिहार, दीपक शर्मा आदि के द्वारा किया गया।
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि इस ओवरब्रिज पर प्रकाश की आवश्यकता थी जो आज पूर्ण हुई है। क्षेत्रवासियों को यह अनुपम सौगात मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा की नपा परिषद व सरकार चहुुंमुखी विकास का कार्य कर रही है। मैं नपा को इसके लिये बधाई देता हूॅ। पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि श्री कोल्ड चौराहा से साबाखेड़ा फंटे तक पूरे फोरलेन पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने कहा कि नपा परिषद विकास के कार्य में शासन के सभी विभागों के साथ समन्वय से कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय पार्षद सत्यनारायण भांभी ने किया।


