एस पी वर्मा
सिंगरौली २१ फरवरी ;अभी तक ; जिला मुख्यालय से लगभग 30किलोमीटर दूर माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सखौहा के जंगल में बुधवार की रात ऑर्केस्ट्रा डांसर युवती के साथ गैंगरेप करने वाले आधा दर्जन बलात्कारियो को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।
उक्ताशय की जानकारी में एसडीओपी मोरवा के. के. पाण्डेय ने बताया कि माड़ा थाना क्षेत्र के सितूल गांव के रहने वाले देव कुमार शाह के घर बीते दिन बुधवार को छठी बारहो संस्कार कार्यक्रम था। इसके लिए सरई इलाके से ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। इसमें अपनी बहन के साथ पीड़िता उमं 22 वर्ष और अन्य युवती भी पहुंची थी। रात तकरीबन 10 बजे से 1 बजे तक डांस कार्यक्रम चला, जहां तीनों एक साथ रात करीब डेढ़ बजे चार साथियों के साथ चार बाइक से घर के लिए निकले। सभी आगे-पीछे चल रहे थे लेकिन दो बाइक सवार के साथ पीड़िता की बहन आगे निकल गई जबकि तीसरी बाइक पर पीड़िता आर्केस्ट्रा साथी के साथ थोड़ा पीछे रह गयी और चौथी बाईक पर अन्य साथी पीछे से आ रहे थे कि इसी गैफ का फायदा उठा रजमिलान चौराहे के पास चार बाइक पर सवार 8 से 10 बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। पीड़िता के दोस्त ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर युवती को जबरन बाइक से उतारकर अपने साथ सखौहां शिव मंदिर के पास जंगल में ले गए जहाँ उसके साथ आधा दर्जन दरिन्दो ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपियों ने युवती का फोन भी छीन लिया। दिन गुरुवार को पीड़ि़ता ने माड़ा पुलिस थाने में पहुंच रात करीब 10 बजे केस दर्ज किया गया। जिसके बाद माड़ा पुलिस ने दिन शुक्रवार को 6 आरोप जिसमें पंकज शाह,सुन्दरलाल शाह, राहुल शाह, पंकज शाह निवासी सितूल खर्द, राजू शाह निवासी रजमिलान, ओमप्रकाश शाह निवासी जरहां, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से जेल भेज दिया गया है।
*मदद करने के बजाय पुलिस ने पीड़िता के साथियों से की मारपीट*
युवती के साथी युवक ने बताया आरोपियों के युवती को ले जाने के बाद चौथी बाइक पर बैठे साथी वहां पहुंचे। हमने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को तलाश करने के बजाय पुलिस हम तीनों को बधौरा पुलिस चौकी ले गई। यहां से पुलिस ने साथी युवती को घर भेज दिया। हम दोनों लड़कों को बैठा लिया। पुलिस हमसे ये कहते हुए मारपीट करती रही कि हमने ही कुछ किया है। जबकि घटना के बारे में बार-बार बताया जा रहा था। फिर भी पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नही थी। उल्टा हम लोगों को पीट रही थी।
*रेप के बाद रात भर जंगल में रही पीड़िता,लिफ्ट लेकर सुबह पहुंची घर*
सूत्र बताते है कि सुबह 6 बजे आरोपी युवती को उसी हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर घर पहुंची। उसने बड़ी बहन को पूरी घटना बताई। इसके बाद ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले साथियों और बहन के साथ थाने पहुंची। दिनभर जांच पड़ताल के बाद रात करीब रात 9 बजे पुलिस ने केस दर्ज किया। रात करीब 11 बजे के बाद मेडिकल परीक्षण किया गया।


