More
    Homeप्रदेशमहाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी 51 क्विंटल फलहारी खिचड़ी के प्रसाद...

    महाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी 51 क्विंटल फलहारी खिचड़ी के प्रसाद का वितरण होगा

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २२ फरवरी ;अभी तक ;   श्रीकृष्ण कामधेनु संस्था मंदसौर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 26 फरवरी श्री पशुपतिनाथ महादेव को 51 क्विंटल साबुदाने की खिचड़ी का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को भव्यता एवं सफलता प्रदान करने हेतु 22 फरवरी को मंदिर परिसर में चयनित आयोजन स्थल का संस्था सदस्यों ने मौका मुआयना किया एवं प्रसाद प्राप्त करने में भक्तों की सुविधा प्रदान करने हेतु व्यापक इंतजाम किये गये।
                              उक्त जानकारी श्रीकृष्ण कामधेनु संस्था के सदस्यों ने देते हुए बताया कि 26 फरवरी, बुधवार  को प्रातः ठीक 11 बजे भगवान पशुपतिनाथ को भोग लगाने के पश्चात 51 क्विंटल फलहारी खिचड़ी प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं को किया जायेगा। इसके अलावा मंदसौर रंगमंच के स्थानीय कलाकारों द्वारा धार्मिक भजनों  की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
    22 फरवरी को आयोजन स्थल का मौका मुआयना संस्था सदस्यों ने किया तथा भजनों की प्रस्तुति हेतु मंच, प्रसाद वितरण हेतु मंच बनाने तथा भक्त कतार बद्ध होकर आसानी से प्रसाद ग्रहण कर सके इस हेतु व्यापक इंतजाम किये गये।
    श्रीकृष्ण कामधेनु संस्था ने सभी श्रद्धालुजनों से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ के दर्शन करने एवं प्रसाद ग्रहण करने का आव्हान किया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img